गत 22 जनवरी 2016 को हावड़ा स्थित शिवपुर पुलिस लाइंस ग्राउंड में हावड़ा सिटी पुलिस के यातायात गश्त दो-पहिया वाहनों के उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रकार के यातायात गश्त दो-पहिया वाहने हावड़ा के सड़कों पर पहले कभी नहीं चली थी । हावड़ा सिटी पुलिस कमिश्नर देवेन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में, यातायात विभाग के उपायुक्त सुमित कुमार के देख-रेख तथा उदघाटन कार्यक्रम का संचालन कर रहे हावड़ा ट्रेफिक-गार्ड के ओसी अशोक नाथ चटोपाध्याय के साथ साथ हावड़ा सिटी पुलिस के अंतर्गत आने वाले सभी थानों व ट्रेफिक-गार्ड के थानाध्यक्षों की मौजूदगी में उदघाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीजी व आईजीपी पश्चिम बंगाल, आईपीएस जीएम प्रभू राजशेखर रेड्डी का सम्मान बैंड-दल द्वारा बैंड प्रस्तुति कर तथा सीपी हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा गुलदस्ता भेट कर किया गया। कुल 10 पंजीकृत क्रमिक संख्या में 350सीसी बुलेट दो-पहिया वाहनों के लोकार्पण पश्चात बतौर मुख्य अतिथि डीजी व आईजीपी पश्चिम बंगाल, आईपीएस जीएम प्रभू राजशेखर रेड्डी द्वारा हरा झण्डा दिखा कर वाहनों को रवाना करते हुए उदघाटन प्रक्रिया पूरी की गयी। पश्चिम बंगाल पुलिस के उच्च पदाधिकारियों आईपीएस सुमन बाला साहू, पी नीरजनयन , अनुज शर्मा, अशोक कुमार प्रसाद, आनन्द कुमार, मिलन कुमार दास, अभिजीत सेनगुप्ता सहित अन्य अतिथियों को भी गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हावड़ा ग्रामीण, एसपी सुकेश कुमार जैन, दक्षिण 24 परगना एसपी सुनील चौधरी सहित हावड़ा के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1