हावड़ा, 25 जून। आने वाले कल को पूरे देश भारतवर्ष में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वही ईद के पूर्व आज का दिन हावड़ा के बाली में उपहार भेट कर लोगों में खुशियाँ बाटने का सफल प्रयास किया गया। बाली स्थित टी० एच० मेमोरियल उर्दू स्कूल के करीब बतौर मुख्य अतिथि बाली विधान सभा क्षेत्र से विधायक वैशाली डालमिया ने जरूरतमंदों को ईद पर उपहार भेंट करते हुए मुबारकबाद दीं। जरूरतमन्द महिलाओं, पुरुषों व बच्चों में साड़ी, सलवार सूट, कुर्ता पजामा, लूँगी व बच्चों के पहनने वाले कपड़े ईद पर उपहार रूप में भेंट की गयी। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 से पार्षद रियाज़ अहमद सहित चैताली बिसवास, पी० आर० चौधरी, पल्टू बोनिक, हाजी मो० इस्लाम अख्तर अली, सत्येन्द्र सिंह, मो० अफ़रोज अहमद व अन्य अतिथि शामिल थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=101