बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।
■बक्सर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता
■संध्या चौपाल का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के मद्देनजर गुरुवार 03 जुलाई, 2025 को डॉ० विद्या नन्द सिंह जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, बक्सर के द्वारा बक्सर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डुमरांव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजपुर-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को अवगत कराया गया। साथ ही सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गण के माध्यम से आम-जनों से अपील किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के दौरान बी.एल.ओ. से प्राप्त enumeration (गणना) प्रपत्र को भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर उसे यथाशीघ्र बी.एल.ओ. को जमा करें।
• हाउस टू हाउस सर्वेक्षण : 25 जून से 26 जुलाई 2025
• ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन : 1 अगस्त 2025
• दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि : 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
• अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 30 सितंबर 2025
●किसी भी जानकारी के लिए कॉल करें — मतदाता हेल्पलाइन 1950
■संध्या चौपाल का आयोजन
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गुरुवार 03 जुलाई, 2025 को साधु शरण पाण्डेय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बक्सर-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, मुखिया, पंचायत सचिव की उपस्थिति में बक्सर प्रखंड अंतर्गत बोक्सा पंचायत के ग्राम बोक्सा में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। संध्या चौपाल में सभी उपस्थित आमजनों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील किया गया कि बी.एल.ओ. से प्राप्त enumeration (गणना) प्रपत्र को भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर उसे यथाशीघ्र बी.एल.ओ. को जमा करें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10197