महरौर फाउंडेशन का बच्चों संग दीपावली उत्सव



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

दीपावली उत्सव के अवसर पर महरौर फाउंडेशन की ओर से मध्य हावड़ा स्थित बदामी देवी शिशु कल्याण केंद्र में अनाथ बच्चों के बीच "दीवाली पर उपहार" वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक अनुप सिंह महरौर की अगुवाई में बच्चों को उपहार और मिठाई दिया गया। बच्चों की मुस्कान और उल्लास ने पूरे परिसर को दीपावली की रौशनी से भर दिया।

श्रुति सिंह, प्रीति सिंह, संध्या सिंह, कुंदन कुमार सिंह, अनिल तथा अन्य समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम प्रबंधन समूह में सूर्य कुमार चौबे, मौमिता महतो, रणवीर कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, शंभू तांती और अजीत कुमार दास ने प्रमुख भूमिका निभाई।

संस्थापक अनुप सिंह महरौर ने कहा कि महरौर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सहायता और खुशियाँ पहुँचाना है। दीपावली का यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक छोटा किंतु सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि महरौर फाउंडेशन, जिसका मुख्य कार्यालय बिहार में स्थित है, देश के कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और उत्तराखंड में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था का मुख्य कार्यक्षेत्र पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, शिक्षा और सामाजिक सेवा है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10311