Logo

भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन



--अभिजीत पाण्डेय
पटना - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उनको इस पद के लिए चुना है। 14 जनवरी के बाद नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा हो सकती है। ऐसे में वो भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

अगले साल जनवरी में जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, तब उनकी उम्र केवल साढ़े 45 साल रहेगी। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, जबकि नितिन गडकरी ने 52 साल की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था।

वहीं इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी केवल 43 वर्ष की उम्र में पहली बार 1968 में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने थे, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी 1973 में 45 वर्ष की उम्र में पहली बार भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10352