पूर्व-मध्‍य अरब सागर में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘ओखी’



● दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी (16:20 बजे) पर अति स्पष्‍ट कम दबाव वाला क्षेत्र

● पूर्व-मध्‍य अरब सागर में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘ओखी’

04 दिसम्बर। पूर्व-मध्‍य अरब सागर में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ पिछले छह घंटों के दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्‍तर-पूर्वोत्‍तर की ओर आगे बढ़ गया है तथा 04 दिसम्‍बर, 2017 को भारतीय मानक समय (आईएसटी) पूर्व-मध्‍य अरब सागर में 15.2o  उत्‍तर अक्षांश तथा 69.0o  पूर्व-देशान्‍तर के निकट मुम्‍बई के दक्षिण-पश्चिम लगभग 590 किलोमीटर तथा सूरत के दक्षिण-पश्चिम से 770 किलोमीटर पर केन्द्रित था। इसके निरंतर उत्‍तर-पूर्वोत्‍तर की ओर बढ़ने तथा कमजोर होकर दक्षिण गुजरात और सूरत के निकट उत्‍तर महाराष्‍ट्र के निकटवर्ती तटों पर पहुंच कर (05 दिसम्‍बर, 2017) रात तक बहुत कमजोर पड़ने की संभावना है।

● चेतावनी :

• भारी बरसात :

गुजरात : 04 दिसम्‍बर को सौराष्‍ट्र तथा दक्षिण गुजरात क्षेत्र में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से सामान्‍य बरसात होने की अत्‍यधिक संभावना है। 05 दिसम्‍बर को सौराष्‍ट्र तथा दक्षिण गुजरात के दूरदराज के इलाकों में भारी वर्षा के साथ-साथ अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से सामान्‍य बरसात होने की अति संभावना है (वलसाड, सूरत, नवसारी, भारूच, दांग, तापी, अमरेली, गिर-सोमनाथ, भावनगर, दीव और दमन, दादर व नगर हवेली जिले) तथा 06 दिसम्‍बर को गुजरात क्षेत्र के कई स्‍थानों पर हल्‍के से सामान्‍य तक बरसात हो सकती है।

महाराष्‍ट्र : मुम्‍बई सहित उत्‍तरी कोंकण के कुछ स्‍थानों पर 04 दिसम्‍बर को हल्‍की से सामान्‍य बरसात होने की अति संभावना है। 05 दिसम्‍बर को उत्‍तरी कोंकण में (पालघर, ठाणे, रायगढ़, वृहद् मुंबई, धुले, नंदुरबार, नासिक, जलगांव, अहमदनगर और पुणे जिले) में दूरदराज के स्‍थानों पर भारी बरसात के साथ-साथ अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से सामान्‍य तक बरसात हो सकती है।

• हवाएं :

04 दिसम्‍बर की रात से 06 दिसम्‍बर, 2017 की सुबह तक उत्‍तर महाराष्‍ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के तटों पर तथा दूर-दूर तक तूफानी हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचकर और भी तीव्र 70 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

• समुद्री स्थिति :

04 दिसम्‍बर की रात से 06 दिसम्‍बर, 2017 की सुबह तक उत्‍तर महाराष्‍ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के तटों पर तथा दूर-दूर तक समुद्र अशांत रहेगा।

दक्षिणी गुजरात में संभावित क्षति (वलसाड, सूरत, नवसारी, भरूच, दांग, तापी, अमरेली, गिर-सोमनाथ, भावनगर जिले), दमन, दीव और दादरा, नगर हवेली और महाराष्ट्र के उत्तर कोंकण जिलों (पालघर, ठाणे, रायगढ़ और वृहद मुंबई)।

असुरक्षित संरचनाओं को मामूली क्षति। केले के पेड़ों को मामूली क्षति, नमक के छिड़काव के कारण कृषि को कुछ नुकसान, पके हुए धान की फसलों को नुकसान, कच्‍चे तटबंधों को मामूली नुकसान।

• प्रस्‍तावित उपाय :

दक्षिणी गुजरात तथा उत्‍तरी महाराष्‍ट्र के तटों पर : 04 दिसम्‍बर से 06 दिसम्‍बर सुबह तक दक्षिणी गुजरात तथा उत्‍तरी महाराष्‍ट्र के तटों पर मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वह समुद्र में ज्‍यादा अंदर तक न जाए।

• दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर अति स्‍पष्‍ट कम दबाव वाला क्षेत्र :

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा साथ लगते हुए दक्षिण अंडमान सागर में अति स्‍पष्‍ट कम दबाव वाला क्षेत्र पड़ता है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर मंद पड़ने तथा तत्‍पश्‍चात् 48 घंटों के दौरान और सघन होकर बहुत ही मंदा होने की संभावना है। यह भी अधिक संभावना है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्‍तरी तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर पश्चिम-पश्चिमोत्‍तर की तरफ बढ़ जाए।

• चेतावनी :

• भारी बरसात :

अगले तीन दिनों के दौरान निकोबार द्वीप समूह के दूरदराज के स्‍थानों पर भारी वर्षा सहित अधिकांश स्‍थानों पर बरसात तथा अंडमान द्वीप समूह में बहुत से स्‍थानों पर बरसात होने की संभावना है। 07 और 08 दिसम्‍बर, 2017 उत्‍तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा में दूरदराज के स्‍थानों पर भारी वर्षा के साथ-साथ कई स्‍थानों पर बरसात होने की अति संभावना है।

• हवाएं :

04 दिसम्‍बर को तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक तथा 05 तथा 06 दिसम्बर, 2017 को निकोबार द्वीप समूह तथा उसके आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने तथा तत्‍पश्‍चात् कम होने की संभावना है।

• समुद्री स्थिति :

04 दिसम्‍बर से 06 दिसम्‍बर, 2017 के दौरान निकोबार द्वीप समूह के इर्द-गिर्द समुद्र बहुत अशांत रहेगा।

• प्रस्‍तावित उपाय :

निकोबार द्वीप समूह के तटों के आस-पास रह रहे मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वह 04 दिसम्बर से 06 दिसम्बर के दौरान समुद्र में ज्‍यादा अंदर तक न जाएं।

आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तटों के पास तथा दूर रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वह 06 से 08 दिसम्‍बर, 2017 तक समुद्र में न जाएं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1036