महरोर फाउंडेशन का गौ सेवा कार्यक्रम



हावड़ा - पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

महरोर फाउंडेशन द्वारा शनिवार 14 मार्च, 2026 को गौ सेवा कार्यक्रम लिलुआ गौशाला में आयोजित किया गया। सभी सदस्यों, सहयोगियों और सेवाभावी साथियों ने गुड़, रोटी, सूखी व हरी घास की भरपूर मात्रा का प्रबंध किया था। सभी ने गौ सेवा करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

महरोर फाउंडेशन के अनूप सिंह महरोर ने इस पुण्य कार्य में अपना समय, सहयोग और समर्पण देने के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास से यह सेवा कार्य और भी पवित्र व सफल बन पाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सबको इसी तरह गौ माता की सेवा और समाज के कल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10423