हावड़ा: टिकियापाड़ा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई



हावड़ा-पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

मंगलवार को रेलवे प्रशासन बुलडोजर लेकर टिकियापाड़ा बाइपास के किनारे स्थित अवैध झुग्गियों को हटाने पहुंचा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे की इस जमीन पर लंबे समय से 100 से अधिक परिवार अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे थे। इसके पास ही दक्षिण पूर्व रेलवे की टिकियापाड़ा से हावड़ा स्टेशन जाने वाली रेल लाइन स्थित है।

हर वर्ष मानसून के दौरान रेल लाइन के किनारे बनी बड़ी नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण रेल ट्रैक पर पानी जमा हो जाता है, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित होता है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि झुग्गियों को हटाकर नालों की सफाई की जाएगी, ताकि इस बार बारिश के मौसम में रेल ट्रैक पर पानी जमा न हो।

घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10494