बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।
राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा "सेवा, संकल्प, समर्पण" के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को जिलाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा कला भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, निदेशक डीआरडीए एवं निदेशक,राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 100 दिनों में सामूहिक प्रयास से जिले को नई ऊर्जा मिली है एवं आम जनता के साथ प्रशासन के निरंतर संवाद एवं समन्वय को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा नई उड़ान के सोच के साथ बक्सर की जनता के लिए सेवा समर्पण एवं संकल्प की भाव रखते हुए बक्सर को नई ऊँचाई तक पहुंचाने में प्रयासरत रहेंगे।
उप विकास आयुक्त ने अपने कविता से दर्शकों में नई ऊर्जा का स्पंदन किया। साथ ही अपर समाहर्ता विभागीय जांच ने भी अपने मधुर गीतों से सभी दर्शकों के मन को हर्षित किया।
कार्यक्रम में आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। विशेष रूप से कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाले कलाकारों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकांक्षा पांडे को राष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10564