श्रीगोवर्धनमठ, पुरी पीठ, श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम्, पुरी – 752001, ओडिशा
महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन
(शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा तात्कालिक रूप से अनुदानित)
# आवश्यकता
वेद अध्यापक – ऋग्वेद शाखा संख्या–01 (एक पद)
वेद अध्यापक हेतु योग्यता:
* आयु – न्यूनतम 21 वर्ष
* योग्यता – संहिता, सस्वर कंठस्थ, ब्राह्मण, उपनिषद अध्ययन, वेद का सांगोपांग अध्ययन। क्रमपाठ एवं वेद विभूषण प्रमाणपत्र प्राप्त अभ्यर्थियों को वरीयता।
* अनुभव – वेद पाठ का 02 वर्ष का अनुभव होने पर वरीयता।
* मानदेय – प्रतिष्ठान नियमानुसार ₹27,500/-
#आधुनिक विषय हेतु योग्यता
संस्कृत + सामाजिक विज्ञान (संयुक्त–01) हेतु:
* आयु – न्यूनतम 25 वर्ष
* योग्यता – बी.ए. (संस्कृत) या पारंपरिक शास्त्रों में शास्त्री। स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान अथवा अर्थशास्त्र में से किसी एक विषय का अध्ययन आवश्यक है।
* संस्कृत + सामाजिक विज्ञान अध्यापक के योग एवं कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक।
* एम.ए. (संस्कृत) / बी.एड. धारी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
* अनुभव – 01 वर्ष का अनुभव होने पर वरीयता।
* मानदेय – प्रतिष्ठान नियमानुसार ₹30,000/-
गणित + अंग्रेजी + विज्ञान (संयुक्त–01) हेतु:
* आयु – न्यूनतम 25 वर्ष
* योग्यता – बी.एससी., पीसीएम ग्रुप / फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ का अध्ययन किया हुआ हो तथा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय रहा हो। कम्प्यूटर पढ़ाने की क्षमता हो।
* एम.एससी. (पीसीएम में से एक), बी.एड. धारी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
* अनुभव – 01 वर्ष का अनुभव होने पर वरीयता।
* मानदेय – प्रतिष्ठान नियमानुसार ₹25,000/-
नोट: वेतन/मानदेय प्रतिष्ठान के नियमानुसार होगा। यह स्थायी पद नहीं है।
अध्यापक की तात्कालिक सेवा समाप्ति संबंधी शर्तें महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के नियमानुसार होंगी।
#आवेदन कैसे करें
उपरोक्त पदों के लिए अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेखों एवं आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित छाया प्रति के साथ अपना आवेदन पत्र प्रबंधक/सचिव, पाठशाला के नाम एवं पते पर भेजें।
पता:
पूर्वज्ञान-श्रीगोवर्धन-वेदपाठशाला
श्रीगोवर्धनमठ, पुरी पीठ, श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम्, शंकराचार्य मार्ग, बालिसाही, पुरी – 752001, ओडिशा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संपर्क:7656944290, 8874830480
https://www.indiainside.org/post.php?id=10578