दक्षिण - पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र



06 दिसम्बर। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके आस - पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है तथा 6 दिसम्‍बर सुबह 11.30 बजे यह मछलीपत्तनम के दक्षिण पूर्व में लगभग 1120 किलोमीटर तथा गोपालपुर के दक्षिण दक्षिण-पूर्व में 1200 किमी की दूरी पर अक्षांश 8.8 डिग्री एन और देशांतर 88.3 डिग्री पर केंद्रित हो गया है। इस कम दबाव के क्षेत्र के उत्‍तर पूर्व की ओर बढ़ने तथा 8 दिसंबर की शाम तक तटीय आंध्र प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके तेजी से गहरे दबाव में तब्‍दील होने की संभावना है। हालांकि, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के निकट पहुंचने पर यह कुछ कमजोर हो सकता है।

● चेतावनी :

• भारी बरसात : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडीशा में कई स्‍थानों पर 7 और 9 दिसम्‍बर को बरसात होने तथा 8 और 9 दिसम्‍बर को कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

• हवा : अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और इसके आस पास के इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं तथा इसके बाद हवा की गति कम होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्‍बर की शाम से लेकर 9 दिसम्‍बर की सुबह तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं तथा इसके बाद हवा की गति कम होने की संभावना है।

● समुद्र की स्थिति : अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आस – पास समुद्र की स्थिति खराब से अति खराब रहने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्‍बर की शाम से लेकर 9 दिसम्‍बर की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से अति खराब रहने की संभावना है।

• सलाह : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 7 दिसम्‍बर की सुबह से समुद्र में न जाएं।

उत्‍तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के मछुआरों को 9 दिसम्‍बर की सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1060