दक्षिण तटीय गुजरात और उसके आस – पास कम दबाव का क्षेत्र



● दक्षिण तटीय गुजरात और उसके आस – पास कम दबाव का क्षेत्र

पूर्व - केन्‍द्रीय अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान दोपहर में उत्‍तर – पूर्व की ओर गहरे दबाव से बढ़कर 5 दिसम्‍बर की देर शाम को कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह निरंतर उत्‍तर – उत्‍तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है तथा इसने 06 दिसम्बर तड़के दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों को पार कर लिया है। यह और कमजोर होकर 6 दिसम्‍बर को सुबह 8.30 बजे दक्षिण तटीय गुजरात और इसके आस पास के इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में स्थित हो गया है।

इसके कारण मौसम खराब होने की संभावना नहीं है।

● मौसम

दक्षिणी गुजरात के अधिकतर इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम तथा उत्‍तरी महाराष्‍ट्र में कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा हुई। सौराष्‍ट्र और उत्‍तर गुजरात में कई स्‍थानों पर भी हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई। 6 दिसम्‍बर को 8.30 बजे तक के 24 घंटे की संचयी बारिश के मुख्‍य आंकड़े नीचे दिये गये हैं।

● गुजरात क्षेत्र : उमरगाम और वापी – प्रत्‍येक 9, पार्डी, वघाई, वंसदा और गंदेवी – प्रत्‍येक – 7, धरमपुर, वलसाड, चिखली और कपरडा, व्‍यारा और वेलोड – प्रत्‍येक 6 और दांग्‍स तथा सुबीर – प्रत्‍येक 5

● उत्‍तर तटीय महाराष्‍ट्र : दहानू – 10, तलासारी और कोलाबा – प्रत्‍येक 8, पालघर – 7 और मलवान, विक्रमगढ़, वसाई तथा सांताक्रूज – प्रत्‍येक 5

इस प्रणाली के लिए यह अंतिम अपडेट है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1061