ओडिशा: बीजेएमटीयूसी की बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई



भुवनेश्वर - ओडिशा
इंडिया इनसाइड न्यूज।

रविवार 06 सितंबर, 2026 को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) भुवनेश्वर में ओडिशा प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण: सनत कुमार आचार्य - राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, त्रिलोक्य राउत - ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष, मैथिल माहेश्वरी - ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष (महिला), आरजू बीबी - ओडिशा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, भगवान मुदुली - ओडिशा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यब्रत नायक - पुरी जिला अध्यक्ष एवं डिजिटल मीडिया प्रमुख, सुनील सामल - केन्दुझर जिला अध्यक्ष, दीपक कुमार, तपन त्रिपाठी रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए: ओडिशा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएग, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों - श्रमिकों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिला स्तर पर जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

सभी पदाधिकारियों ने संगठन को ओडिशा में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष - ब्रजेश शर्मा ने उपरोक्त जानकारी साझा किया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10613