सतना - मध्य प्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) जिला सतना में संगठन की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला प्रशासनिक समिति की नियुक्ति एवं कार्यकारिणी के विस्तार का निर्णय लिया गया।
मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे की अनुशंसा एवं मध्य प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार भदौरिया की सहमति से सतना जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीगण, जिला - सतना में प्रमोद गौतम (जिला अध्यक्ष, सतना), राजभान कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, सतना), अनिल अहिरवार (जिला उपाध्यक्ष, सतना), हमीद खान (जिला महासचिव, सतना), छोटेलाल बंसकार (जिला सचिव, सतना), संजय मिश्रा (जिला सचिव, सतना), पंचमलाल तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष, सतना), सूरज पटेल (प्रचार मंत्री), श्याम तिवारी (प्रभारी संगठन मंत्री), भोले यादव (केन्द्रीय प्रतिनिधि), छोटू शुक्ला (जिला प्रचार सह-सचिव, सतना), अधिवक्ता सुनील पाण्डेय (जिला लीगल एडवाइजर, सतना), अधिवक्ता दीपक तिवारी (जिला लीगल एडवाइजर, सतना), राम नारायण केवट (जिला संगठन मंत्री, सतना), दिनेश यादव (सह केन्द्रीय प्रतिनिधि), नीतू सिंह परिहार (जिला अध्यक्ष - महिला प्रकोष्ठ, सतना), कीर्तिन दाहिया (जिला उपाध्यक्ष, सतना), जानू दाहिया (जिला संगठन मंत्री, सतना), सीमा सिंह (जिला सह सचिव, सतना), ललन प्रसाद दहायत (जिला कार्यकारिणी सदस्य, सतना), रजनीश द्विवेदी (जिला कार्यकारिणी सदस्य, सतना), हैं।
बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने आशा व्यक्त किया है कि समस्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों, नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन के विस्तार एवं मजदूर हितों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10640