संकुल के कपड़ा दुकानों में महिला कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ बीजेएमटीयूसी ने दी चेतावनी



अमरावती - महाराष्ट्र
इंडिया इनसाइड न्यूज।

शहर के संकुल में स्थित कपड़ा दुकानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की शिकायत पर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल (बीजेएमटीयूसी) ने सख्त रुख अपनाया है।

प्रदेश कार्याध्यक्ष सिद्धार्थजी वानखडे के नेतृत्व में आज बीजीलँउ संकुल व्यापारी संघठन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारियों को श्रम उपायुक्त द्वारा निर्धारित नियमानुसार वेतन नहीं मिल रहा है, जिसमें उनका काफी पैसा आने-जाने में ही खर्च हो जाता है। साथ ही कई बार उन्हें देर रात तक काम पर रोका जाता है, जिससे उन्हें घर जाने में असुविधा और सुरक्षा की समस्या का सामना करना पड़ता है।

बीजेएमटीयूसी ने मांग की है कि इन महिला कामगारों का वेतन बढ़ाया जाए, 8 घंटे के भीतर अवकाश दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि मांगों में कोई कमी पाई गई तो यूनियन गंभीर संज्ञान लेगी और व्यापारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे, इस प्रकार की सूचना सभी व्यापारियों को दी जाए।

इस अवसर पर डॉ. अनिताताई चौधरी (प्रदेश संयोजक, बीजेएमटीयूसी), दादासाहेब वानखडे (ट्रेजरी, महाराष्ट्र), प्रफुल्ल ज्ञा. बोके (जिलाध्यक्ष, बीजेएमटीयूसी), भय्यासाहेब तिरपुडे (महासचिव, जिला, बीजेएमटीयूसी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10646