Logo

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन



कोटा - राजस्थान, इंडिया इनसाइड न्यूज।

राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा, कोटा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी छात्राओं द्वारा रन फॉर यूनिटी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पूर्णचंद उपध्याय ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी में उत्साह-पूर्वक भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. टीना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों को स्मरण करते हुए छात्राओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं एवं अन्य उपस्थित सदस्यों ने उत्साह-पूर्वक सहभागिता की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10697