Logo

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा



हावड़ा - पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

■बिप्लब देव ने किया नेतृत्व

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शिवपुर के काजीपाड़ा से हावड़ा मैदान तक पदयात्रा निकाली गई। हावड़ा और हुगली जिले के भाजपा संगठनों की ओर से आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के केंद्रीय नेता तथा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने किया।

पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, पार्टी के झंडे और विभिन्न नारों से लिखे पोस्टर नजर आए। पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए बिप्लब देव ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग एसआईआर के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें इसके बारे में अलग से समझाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

इसके साथ ही बिप्लब देव ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की वापसी हो चुकी है। जिस पदयात्रा में काफी सारे बीजेपी समर्थक थे वही तिरंगा झंडा के साथ भाजपा का भी झंडा पदयात्रा में देखने को मिला।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10703