● राष्ट्रपति 7 और 8 दिसम्बर 2017 को आंध्र प्रदेश (विशाखापत्तनम) का दौरा करेंगे
06 दिसम्बर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 7 और 8 दिसम्बर को आंध्र प्रदेश (विशाखापत्तनम) का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति 7 दिसम्बर को विशाखापत्तनम में बीच रोड स्थित विमान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वे ई - क्लास रूम परिसर तथा इन्क्यूबेशन सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे तथा आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन केन्द्र के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। श्री कोविंद विशाखापत्तनम में डा• बी• आर• अम्बेडकर मेमोरियल स्कूल भी जायेंगे।
राष्ट्रपति 8 दिसम्बर को दिल्ली लौटने से पहले भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को कलर प्रदान करेंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1071