कोलकाता, 11 दिसम्बर। कोलकाता के ओशो सन्यासियों ने ओशो का जन्म दिवस ध्यान व उत्सव के साथ मनाया। कोलकाता के पुराने ओशो सन्यासी व ध्यान प्रशिक्षक प्रकाश किला "स्वामि चेतन" ने जानकारी देते हुए कहा कि कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में स्थित करनानी मेंशन में "स्वामी अंतर हिमालय" विजय गुप्ता द्वारा ध्यान शिविर का संचालन किया गया।
ओशो सन्यासियों ने मैरून रोब में ओशो का सक्रिय ध्यान डायनामिक मेडिटेशन, नादब्रह्म ध्यान, नटराज ध्यान, विपस्सना ध्यान, ग्रुप ओम ध्यान, ओरा ध्यान, ओशो वाणी व प्रवचन ध्यान, ओशो का संध्या कीर्तन ध्यान व अन्य ध्यान प्रयोग किये। ओशो सन्यासी स्वामी शिवा, तीर्थ पाण्डेय, सुशीला सोमानी, रुपा बंका, अजय विरमानी, मुकेश चौधरी, अशोक शर्मा, रूपी केडिया, राजकुमार अग्रवाल, विश्वनाथ दास, अनु गुप्ता, सुमित सोनी, मनीष धारीवाल व अन्य अनेक ओशो प्रेमी, सन्यासी व मित्रों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर ध्यान की गहराई में डुबकी लगाई व गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1111