रक्षा राज्य मंत्री ने पूर्वी असम में सेना और वायु सेना प्रतिष्ठानों का दौरा किया



13 दिसम्बर। रक्षा राज्य मंत्री डा• सुभाष भामरे ने पूर्वी असम में दिनजान स्थित दाओ डिवीजन मुख्यालय का दौरा किया। डा• भामरे ने नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना और वायु सेना के प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उनके साथ जीओसी स्पीयर कोर के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जीओसी दाओ डिवीजन के मेजर जनरल गजेन्द्र सिंह ने डा• भामरे को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में नियंत्रण रेखा पर स्थिति और रक्षा तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्वी असम में विद्रोही गतिविधियों और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की विकास की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया। डा• भामरे ने दिनजान सैनिक स्टेशन में हैरिटेज हॉल का भी दौरा किया, जो दाओ डिवीजन का गौरवशाली इतिहास और ऊपरी असम तथा अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत और संस्कृति की जानकारी देता है। डा• भामरे की दो दिवसीय यात्रा पूर्वी असम में चाबुआ वायुसैनिक स्टेशन के दौरे के साथ समाप्त हो गई, जहां उन्होंने वायुसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1143