केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात की



13 दिसम्बर। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अर्जेटीना के ब्यूनर्स आयर्स में चल रहे विश्व व्यापार संगठन के मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठको में भाग लिया।

सुरेश प्रभु ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मोरिसिओ मैकरी से मुलाकात की। दोनो नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक विषयों पर विचार विमर्श किया।

सुरेश प्रभु ने स्विटजरलैंड के आर्थिक मामले, शिक्षा और अनुसंधान मंत्री जोहान एन शिंडर-अमान से भी मुलाकात की। दोनो मंत्रियो ने द्विपक्षीय संबंधो और भारत-इफ्ता समझौते पर जारी बातचीत पर विचार विमर्श किया।

उन्होंने अर्जेंटीना के विदेश मंत्री जार्ज फॉरी से भी मुलाकात की। दोनो पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के विषयो जैसे राजनैतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पर विचार-विमर्श किया।

सुरेश प्रभु ने विश्व व्यापार संगठन मंत्रालय संबधी सम्मेलन के दौरान व्यापार मंच में भी भाग लिया। प्रभु ने बहस के दौरान भारत के लोगो के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा के विषय पर जोर दिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1149