हावड़ा के नमक गोला घाट पर गंगा आरती अनुष्ठान



हावड़ा, 14 दिसम्बर। उत्तर हावड़ा क्षेत्र के हूगली नदी के तट पर स्थित नमक गोला घाट पर पिछले दो वर्षों से गंगा आरती अनुष्ठान होता आ रहा है। विशेष कर महिलाओं की अगुवाई में यहाँ गंगा आरती आयोजित होता रहा है। वहीं आयोजन दर आयोजन महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। गंगा आरती पूर्व महिलाओं द्वारा घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है जिसमें आरती में आई सभी महिलाएं पूरे घाट की सफाई करती हैं व पूरे घाट को फूलों व दीपों से सजाती हैं।

संस्था निमात्री पिछले दो वर्षों से नमक गोला घाट पर गंगा आरती के आयोजन में प्रमुख की भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में आज भी गंगा आरती अनुष्ठान आयोजित किया गया जिसमें हावड़ा महिला मोर्चा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, पार्षद अनिता सिंह, पार्षद गीता राय, बबिता जैन सहित अन्य महिलाएं भी सक्रिय भूमिका में दिखीं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1156