परिषद द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया



कोलकाता, 17 दिसम्बर। अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के कोलकाता स्थित कार्यालय में एक सभा के दौरान सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन व संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा सहित पप्पू तिवारी ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सभी को सम्मानित किया।

बता दें कि मदन कुमार सेठ को बिहार राज्य का अध्यक्ष, राजेश दूबे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोहन कृष्ण पाण्डेय को पश्चिम बंगाल राज्य का मुख्य संरक्षक, दीपक सिंह को पश्चिम बंगाल राज्य का चेयरमैन, घनश्याम ठाकुर को हुगली जिला अध्यक्ष व गौतम सिंह को पश्चिम बंगाल राज्य का सचिव मनोनीत किया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1195