--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
(●) अस्सी से भदैनी तक निकला जनसमर्थन मार्च
वाराणसी 19 दिसंबर। पूर्वांचल राज्य स्थापना की मांग को लेकर वरुणा नदी स्थित शास्त्री घाट पर वंदना रघुवंशी के नेतृत्व में जारी 120 घंटे का बेमियादी अनशन का काशी के विभिन्न संस्थाओं ने समर्थन दिया है। साथ ही आगामी 22 दिसंबर को "बनारस बंद" का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बनारस बंद की पूर्व संध्या पर 21दिसंबर को सायं 4 बजे शास्त्री घाट पर पूर्वांचल राज्य के समर्थन में 11 हजार लोगों द्वारा दीपदान किया जायेगा।
बनारस बंद का जन-समर्थन जुटाने के लिए सोमवार को अस्सी पर चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह, स्वामी जगन्नाथानंद शैक्षणिक संस्थान के सचिव राजेश चतुर्वेदी, माँ जीवन ज्योतिष संस्थान के संयोजक डा• देवेंद्र पाण्डेय, सुबहे-बनारस (काशी) की अध्यक्ष तनू शुक्ला, उतर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अस्सी सेंवा समिति के संयोजक ब्रृजेश्वर त्रिपाठी सहित कई संस्थाओं के लोगों ने अस्सी से भदैनी तक आह्ववान मार्च निकालकर बनारस बंद का लोगों से समर्थन मांगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1209