--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
◆ गोपी राधा प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव " नन्हें सम्राट "
वाराणसी, 23 दिसंबर। गोपी राधा प्राइमरी स्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव ‘नन्हें सम्राट’ में नन्हें-मुन्नों ने अपनी भव्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सामाजिक सरोकारों का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण के संदेशपरक नाट्य मंचन के साथ कविता, गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वाराणसी नगर निगम की महापौर मृदुला जायसवाल एवं अध्यक्षता कर रहे विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
महापौर ने कहा कि शिक्षा की बुनियाद प्राथमिक शिक्षा ही है। जब तक प्राइमरी शिक्षा सुदृढ़ नहीं होगी तब तक काशी को पूर्णतः शिक्षित नहीं किया जा सकता है।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में शुरु से ही रचनाशीलता का भाव जगाना आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से वास्तविक प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास एवं यहां के प्रबन्धन के विकासवादी विचारों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के आठ श्रेष्ठ अभिभावकों को सम्मानित किया गया। तीन अभिभावकों ने विद्यालय की गुणवत्ता पर अपने विचार भी प्रस्तुत किये।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के अध्यक्ष विवेक साह, संचालन ईशा त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक प्रीति वर्मा ने दिया। इस अवसर पर प्रो• सुशीला सिंह, डॉ.• राजेश अग्रवाल, डॉ• वेणु गोपाल झंवर, विद्यालय के प्रबन्धक मनोज कुमार शाह, निदेशक डा• शालिनी शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रीना सिंह व क्षेत्रीय पार्षदों आदि ने विचार व्यक्त किये।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1263