हावड़ा, 26 दिसम्बर। हावड़ा रेलवे स्टेशन केटरिंग वेंडर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा ने पश्चिम बंगाल असंगठित ट्रेड यूनियन “पीएटीयूसी” के नेतृत्व में जुलूस निकाला व जुलूस पूर्व सभा की जो घंटों चली व मोर्चा के अनेक वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। हावड़ा रेलवे स्टेशन कैटरिंग वेण्डर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा के चन्द्रशेखर जाना के नेतृत्व व सुरेश प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में हावड़ा, सियालदह, वर्दमान व आसनसोल के सैकड़ों वेंडर्स व हेल्पर्स की उपस्थिति में यह जुलूस हावड़ा स्टेशन पार्सल स्थित मनोकामना मन्दिर से प्रारम्भ हुआ व मण्डल रेल प्रबंधन (डी०आर०एम०) कार्यालय होते हुए ओल्ड कोम्प्लेक्स स्थित स्टाल, उप स्टेशन प्रबन्धक कार्यालय, नॉर्थ विंग आई०आर०सी०टी०सी० कार्यालय, पहुँचा व अधिकारियों समक्ष मांग प्रस्तुत की गयी।
वहीं जुलूस दौरान उप स्टेशन प्रबन्धक कार्यालय के ठीक सामने उप स्टेशन प्रबन्धक के० एन० नसकर के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी। उप स्टेशन प्रबन्धक के प्रति हावड़ा रेलवे स्टेशन केटरिंग वेंडर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा का गुस्सा साफ-साफ सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देखा जा सकता था। नारेबाजी दौरान शब्द भी इसका प्रमाण दे रहे थे।
वहीं जुलूस जब नॉर्थ विंग आई०आर०सी०टी०सी० कार्यालय पहुँची तो जमकर नारेबाजी की गयी। तत्पश्चात सुरेश प्रसाद गुप्ता व चन्द्रशेखर जाना ने मोर्चा द्वारा रखे गए मांगों को अधिकारियों समक्ष रखा गया।
हावड़ा रेलवे स्टेशन कैटरिंग वेण्डर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा की मांग
• मृत व वृद्ध कमीशन वेण्डर्स का बैच उनके वैध वारिसों के नाम स्थानांतरण
• नष्ट किए गए व बंद स्टालों का पुनः संचालित करना
• गैरकानूनी तरीके से चल रहे स्टालों को बंद करना
• कमीशन वेण्डर्स के विश्रामगृह की मरम्मत
• बिना सूचना व कारण बताए स्टालों को नहीं बंद करना
https://www.indiainside.org/post.php?id=1277