केन्द्र सरकार के खिलाफ उत्तर कोलकाता तृणमूल जय हिन्द वाहिनी



कोलकाता, जब से केन्द्र सरकार ने नोटबंदी लागू किया है तभी से तृणमूल काँग्रेस ने जनहित के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। बंगाल के हर एक शहर व ग्राम के हर एक कोने प्रतिवाद सभा व जुलूस का आयोजन होता आ रहा है। मांग विशेष है क्योंकि जनहित ही मुख्य भाव है व वर्तमान परिस्थितियाँ जनहित विरोधी दिखती हैं। लोगों का ज्यादा समय बैंकों व एटीएम में लगे कतारों में खर्च हो रहा हैं व आमदनी विषय प्रभावित हो रही। हालाकि प्रधानमंत्री कहते हैं कि थोड़ा कष्ट हैं परन्तु भविष्य फायदेमन्द होगा। लेकिन जन अभी भी यह समझ नहीं पा रहा कि इस थोड़े कष्ट का स्वरूप का अंतिम छोर क्या है।
बार बार, लगातार व एक बार फिर गत 07 दिसम्बर 2016 को उत्तर कोलकाता तृणमूल जय हिन्द वाहिनी के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह तथा उपाध्यक्ष मोहम्मद माज़िद के नेतृत्व व प्रगतिशील हाँकर्स यूनियन बड़ाबाज़ार के अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी की अहम भूमिका में केन्द्र सरकार के खिलाफ नोटबंदी, नोटबंदी को लेकर पिछले कुछ दिनों से अब तक 84 लोगों की मौत व लोगों की परेशानियां थम ही नहीं रही मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोलकाता स्थित महाजाति सदन से विशाल रैली निकाली गई जो केला बागान, मछुआ सहित अनेकों जगह होते हुए अपने आखरी पड़ाव टेलीफ़ोन एक्स्चेंज पर आकार सम्पन्न हुई। ततपश्चात केन्द्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया। उत्तर कोलकाता तृणमूल युवा काँग्रेस के सचिव शक्ति प्रताप सिंह, डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी मिठू पोद्दार, सचिव रवि ओझा, वार्ड संख्या 39 के अध्यक्ष अली हुसैन सोनू सहित रोहित जयसवाल, प्रेम कुमार, मुवष्शर आलम, मोहम्मद सोहेल, साहिल, सलेहीन, आश्रत, जेबू, दानिश, माइकल, तनवीर, राज, वासित, बबलू, टिंकू सोनकर, अशोक, सूरज, श्रवण, सतीश सोनकर, आकाश यादव व अन्य सक्रिय थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=13