श्री संकटमोचन दरबार : शर्मा बंधु बहायेंगे भजनों की रसधार....



(●) संकटमोचन मंदिर के महंत से लिया आशीर्वाद

वाराणसी, 31 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़। उज्जैन के भजन गायक शर्मा बंधु शनिवार को श्री संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र से भेंटकर आशीर्वाद लिया। श्री संकटमोचन दरबार में वर्ष 2017 की अंतिम निशा में 31 दिसंबर 2017 को सायं 7.30 बजे उज्जैन के शर्मा बंधु श्री हनुमत दरबार में भजनों की प्रस्तुति करेगें।

देश के ख्यातिलब्ध भजन गायक शर्मा बंधु पं• गोपाल शर्मा, पं• शुकदेव शर्मा, पं• कौशलेन्‍द्र शर्मा एवं पं• राघ्‍ावेन्‍द्र शर्मा, बंधुओं ने बताया कि श्री संकटमोचन मंदिर वाराणसी में बहुत दिनों से यह मंशा थी कि श्री संकटमोचन जी महाराज को मैं भजनों का भोग लगाऊं जिसको महंत प्रो• विश्‍वम्‍भरनाथ मिश्र ने पूरी कर दी। वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसम्‍बर को हनुमानजी के चरणों में भजनों की प्रस्‍तुति कर देश व समाज की खुशहाली की हमलोग कामना करेगें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1324