06 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(●) व्यापार विकास और संवर्धन परिषद की तीसरी बैठक 8 जनवरी 2018 को आयोजित होगी
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु व्यापार विकास और संवर्धन परिषद की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक 08 जनवरी 2018 को विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।
विदेश व्यापार नीति, 2015-20 के तहत केन्द्रीय व्यापार और उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में व्यापार विकास और संवर्धन परिषद का गठन 03 जुलाई, 2015 को किया गया था। इसका उद्देश्य विदेश व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ वार्ता में निरंतरता बनाये रखना है और विदेश व्यापार वातावरण निर्माण के लिए आवश्यक उपाय प्रस्तुत करना है।
परिषद की पहली व दूसरी बैठक क्रमश: 08 जनवरी, 2016 और 05 जनवरी, 2017 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1378