आईआईटी "बीएचयू" में सिटिजन चार्टर को मिली मंजूरी



वाराणसी, 09 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) संस्थान के प्रशासनिक और वित्त कार्यों में आएगी तेजी

--- हरेन्द्र शुक्ला। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू ), में मंगलवार को सिटिजन चार्टर को मंजूरी मिल गई। प्रशासनिक कार्यालय के समिति कक्ष में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सिटिजन चार्टर को सहमति मिली।

संस्थान की प्रशासनिक निगरानी समिति द्वारा तैयार किये गए सिटिजन चार्टर को मंगलवार को संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव संगल द्वारा समिति के सदस्यों, संस्थान के अधिष्ठाताओं, प्रभारी आचार्यों, कुलसचिव व अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद अनुमोदित कर दिया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव डा• एसपी माथुर ने बताया कि सिटिजन चार्टर को मंजूरी मिलने से संस्थान के प्रशासनिक, वित्त, शोध एवं अनुसंधान, शैक्षणिक आदि कार्यों में तत्परता और तीव्रता आएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में विभिन्न विभागोें में होने वाले कार्यों को पूरा करने की निश्चित तिथि तय हो  गई है। इससे किसी भी छात्र या कर्मचारी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। उनका काम तय समय के भीतर ही हो जाएगा। मंगलवार को हुई बैठक में प्रशासनिक निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एसके शर्मा, सचिव सुश्री स्वाति बिस्वास, संस्थान के अधिष्ठातागण प्रोफेसर एसएसके सिन्हा, प्रोफेसर बीएन राय, प्रोफेसर राजीव प्रकाश, संयुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव व अन्य अधिकारीगण व शिक्षक मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1404