पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित बसीरहाट सब डिविजन के बादुड़िया इलाके में सांप्रदायिक हिंसा अपने चरम पर है। हिंसा की आग को देखते हुए बिना देर लतीफी किए केन्द्र ने इलाके में 300 से ज्यादा अर्द्धसैन्य बलों को तैनात कर दिया है। उक्त मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर जिले के बसीरहाट सब डिवीजन के बदुड़िया में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़पें हुई।
वहीं अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना में ये विवाद तब हुआ जब एक पवित्र स्थल के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की गई। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोनों ही समुदाय के धर्मगुरुओं की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
खबर यह भी है कि एक समुदाय के 2000 से ज्यादा लोगों ने दूसरे समुदाय के परिवारों पर हमला किया और हमले में सैकड़ों लोग जख्मी हो गए हैं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर निशाने साधते हुए कहा कि ममता का बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रति विशेष प्रेम पश्चि म बंगाल के हिन्दुओं के अस्तित्व पर संकट बनता जा रहा है। उन्होंने मामले में केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए ट्वीट किया कि ममता की सरकार पश्चिंम बंगाल के हिन्दुओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है, केंद्र सरकार को अविलंब इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
हालांकि इस घटना के बाद से ही बसीरहाट इलाके में सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृण किए जाने की बात राज्य सरकार की ओर से कही जा रही है लेकिन मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी इलाके में हिंसात्मक तांडव जारी है।
इधर इस हिंसा के बाद पश्चिकम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि वह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल ने मुझे फोन पर धमकी दी है। जिस तरह से उन्होंने भाजपा का पक्ष लेते हुए बात की, उससे मैंने अपमानित महसूस किया। मैंने उनसे कह दिया है कि वह मुझसे इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं। वहीं राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो मुख्यमंत्री की गरिमा के खिलाफ हो।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसीरहाट सब डिविजन के बदुड़िया में दो समुदायों के सदस्यों के बीच विवादित पोस्ट को लेकर झड़पें शुरू हुईं थी। उसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। अभी भी इलाके में माहौल बिगड़े हुए हैं। बसीरहाट, स्वरुपनगर, बदुड़िया और देगंगा में बीएसएफ की चार कंपनियां तैनात की गई है। इसके अलावा इलाके में इंटरनेट सेवा बिल्कुल बंद कर दी गई है और धारा 144 भी लगाई गई है। वहीं हिंसक भीड़ ने कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया है और दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया और कई दुकानों को निशाना बनाया गया। आसपास के इलाके जैसे केवशा बाजार, बांसतला, रामचंद्रपुर और तेनतुलिया में भी तनाव का माहौल कायम है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बल के दक्षिणी बंगाल फ्रंटियर से 400 जवान बसीरहाट सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए हैं। उन्हें स्थिति पर काबू पाने की खातिर पुलिस की मदद के लिए तैनात किया गया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=141