बीएचयू : युवा महोत्सव में अव्वल



वाराणसी, 10 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) गोहाटी विश्वविद्यालय में 33वां पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव

--- हरेन्द्र शुक्ला। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की टीम गौहाटी विश्वविद्यालय में आयोजित 33वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में ओवर आल चैम्पियन घोषित की गई। यह महोत्सव 5 से 9 जनवरी तक आयोजित किया गया था।  संगीत, नृत्य, साहित्यिक, मंच कला एवं ललित कला के 26 प्रकार की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल परकसन, डिबेट, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नान-परकसन, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी में अव्वल स्थान रहा। इसके साथ ही कार्टूनिंग, इन्सआलेशन, पेंटिंग, क्लासिकल डांस, क्लासिकल वोकल सोलो, क्ले माडलिंग में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर टीम ने अपना स्थान सुरक्षित किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के टीम विजय में मुख्य रूप से आनन्द कुमार, दीप्ती तिवारी, हितेष चैधरी, जयदीप सिंह, प्रशांत मिश्रा, रिशि राज, रूद्र शंकर मिश्रा, साधना, शंकर वर्मा, शताक्षी मिश्रा, शुभम कुमार चैहान, विकाश कुमार यादव, उत्कर्ष कुमार, विरेन्द्र महाथा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। 

डाॅ• बाला लखेन्द्र एवं डाॅ वन्दना गुप्ता का टीम के प्रदर्शन सराहनीय योगदान रहा।  टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ• नीरज त्रिपाठी ने प्रसन्नता जाहिर की एवं वित्ताधिकारी डाॅ• श्यामबाबू पटेल ने भविष्य में टीम से ऐसे प्रदर्शन दोहराने की कामना की। छात्र अधिष्ठाता प्रो• एम• के• सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं टीम प्रबंधकों को बधाई दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1418