वाराणसी, 10 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
--- हरेन्द्र शुक्ला। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के प्रख्यात मधुमेह विशेषज्ञ डॉ• अभिषेक पाण्डेय को बंगलौर में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार "एपिकान-2018" में आमंत्रित किया गया है। डाक्टर अभिषेक पाण्डेय सेमिनार में मधुमेह प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार और अनुभवों को साझा करेंगे।
उन्होंने बताया कि मधुमेह की बीमारी अनियमित दिनचर्या के साथ ही वंशानुगत भी होती है। इस रोग के उपचार में क्वालिटी केअर, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट और इंडिविजुअल एप्रोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1420