फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी



10 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

विभिन्न वर्गों के करदाताओं के लिए सम्बद्ध अवधियों में फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख नीचे दी गई तालिका के अनुसार 10 जनवरी, 2018 ही रहेगी। फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

● तालिका

•क्र.सं.
••करदाता का वर्ग
•••रिटर्न

•1
••पिछले वित्त वर्ष अथवा वर्तमान वित्त वर्ष में 1.5 करोड़ रुपये तक का सकल कारोबार करने वाले पंजीकृत व्यक्ति
•••जुलाई-सितंबर, 2017 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-1 में तिमाही रिटर्न

•2
••पिछले वित्त वर्ष अथवा वर्तमान वित्त वर्ष में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का सकल कारोबार करने वाले पंजीकृत व्यक्ति
•••जुलाई-नवम्बर, 2017 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-1 में मासिक रिटर्न

करदाता ध्यान दें कि सोशल मीडिया पर तारीख बढ़ाने के संबंध में फर्जी अधिसूचना जारी की जा रही है। जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1430