राम में रमा महानगर, रामलीला देखने उमड़ी भीड़



कोलकाता, 12 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

---प्रकाश पाण्डेय। भारत संस्कृति मंचन की ओर से काकुड़गांछी स्थित विधान शिशु उद्यान पार्क प्रांगण में आयोजित भव्य रामलीला मंचन के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति विश्वनाथ भुवालका, वरिष्ठ पत्रकार विश्वम्भर नेवर और समाजसेवी उमेश केडिया उपस्थित रहें। सिने व धारावाहिक कलाकारों द्वारा शुक्रवार को केवट-राम संवाद, सीता हरण और राम-लक्ष्मण की व्याकुल्ता के साथ ही रावण के अहम के सदृश्य प्रस्तुति को देख मंचन परिसर में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कलाकारों के भंगिमाओं के अनुरूप आंचलिक गीतों को सुन दर्शक आंसू बहाते नज़र आए। आगे बताया गया कि शनिवार को बाली वध खास पेशकश होगी।

मंचन के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए समिति के अध्यक्ष नवल जलान ने कहा कि शहर के हर दिल को रामलीला से लगाव हो गया है जिसका जीता जागता सुबूत है हर रोज़ यहाँ उमड़ रही भीड़, इधर सचिव अभिषेक शरद डोकानिया ने कहा कि इस दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति को देख हम सदृश्य रामायण को आत्मसात कर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप ढेडिया, रंजीत कनोडिया, हरि अग्रवाल, शंकर खेतान, कुलदीप जयसवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश प्राणसुखका व प्रवीण कुमार चाँद, अभिषेक मुनका, पंकज कुमार, रूपक केडिया, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अमिताभ शरद, दिलीप गिरी ने अपना अहम योगदान दिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1453