रामलीला में सदृश्य रामायण को आत्मसात करते महानगरवासी



कोलकाता, 13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

--- प्रकाश पाण्डेय। काकुडगांछी स्थित विधान शिशु उद्यान पार्क प्रांगण में भारत संस्कृति मंचन की ओर से आयोजित भव्य रामलीला मंचन के पाचवें दिन बतौर मुख्य अतिथि पप्पू बाजोरिया, राजेन्द्र फतेपुरिया, सुजीत कुमार टिब्रेवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, स्टाइल बाज़ार के निदेशक प्रदीप कुमार अग्रवाल, समाजसेवी उमेश शुक्ला, समाजसेवी अशोक मिश्रा उपस्थित रहें। सिने व धारावाहिक कलाकारों द्वारा बाली वध और राम-रावण युद्ध प्ररम्भिक शुरुआत और बानर सेना सेतु निर्माण के दृश्यों को देख मंचन परिसर में मौजूद भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए।

आगे बताया गया कि रविवार को लंका दहन खास पेशकश होगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नवल जलान ने कहा कि हर दिल को रामलीला से लगाव हो गया है। यही बात मैंने पिछले दिन भी कही और फिर से दोहरा रहा हूँ। हर रोज़ भीड़ बढ़ते ही जा रही है।

सचिव अभिषेक शरद डोकानिया ने कहा कि भीड़ को देख तो मैं यही कहूँगा की लोग सदृश्य रामायण को आत्मसात कर रहे हैं। जिसे देख मुझे लगता है कि हमारा प्रयास सफल हो गया है।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप ढेडिया, रंजीत कनोडिया, हरि अग्रवाल, शंकर खेतान, कुलदीप जयसवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश प्राणसुखका व प्रवीण कुमार चाँद, अभिषेक मुनका, पंकज कुमार, रूपक केडिया, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अमिताभ शरद, दिलीप गिरी ने अपना अहम योगदान दिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1477