एनसीएल बीना क्षेत्र ने किया बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन



बीना, सोनभद्र, 17 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्राथमिक विद्यालय वनवासी पश्चिम, बांसी के बच्चों के बीच किया स्वेटर का भी वितरण

---हरिओम पाण्डेय। एनसीएल के बीना क्षेत्र (एरिया) ने बुधवार को बाल स्वास्थ्य की जांच शिविर का आयोजन किया। निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित किए गए इस षिविर में प्राथमिक विद्यालय, बांसी ग्राम में स्थित प्राथमिक वनवासी पश्चिम विद्यालय एवं स्थानीय ग्राम के कुल 75 बच्चों की बीना क्षेत्र की मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

जांच में यह पाया गया कि पेट में कीड़े होने की वजह से भी बच्चे कुपोशित होते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को पेट के कीड़े की दवा दी गई। साथ ही, बच्चों को उनके बीएमआई और हीमोग्लोबिन तथा चिकित्सीय जांच के उपरांत जरूरी विटामिन, कैल्शियम तथा आयरन के साथ-साथ अन्य दवाएं भी दी गईं। सभी बच्चों को पोषाहार भी वितरित किए गए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बांसी श्रीमती शिवकुमारी, वार्ड सदस्य रामलाल यादव और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि कनौजिया भी उपस्थित थीं। एनसीएल बीना अस्पताल के सीएमओ (इंचार्ज) डॉ0 तापस हलधर, डॉ0 अंजू मेहरा एवं उनकी टीम ने बच्चों की चिकित्सीय जांच की तथा उन्हें चिकित्सीय सलाह देकर दवा प्रदान की। बीना के ग्राम प्रधान ने एनसीएल के इस सहयोग के लिए बीना की क्षेत्रीय प्रबंधन का आभार जताया।

एनसीएल बीना क्षेत्र द्वारा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय वनवासी पश्चिम के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बीना प्रबंधन ने स्कूली प्रबंधन को इस बात से भी अवगत कराया कि आने वाले समय में बीना क्षेत्र आस-पास के स्कूलों में खेल सामग्री और स्कूल बैग का भी वितरण करेगा। इस कार्यक्रम में बीना क्षेत्र की ओर से सहायक प्रबंधक (सामुदायिक विकास) गोविंद कुमार राय मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1512