ओशो सन्यासियों ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव



कोलकाता के बांगुर स्थित ओशो रामकृष्ण ध्यान केंद्र में ओशो सन्यासियों द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव ध्यान, संगीत व नृत्य के साथ मनाया गया। स्वामी शशिकान्त द्वारा नए मित्रों को ओशो के नव सन्यास में माला देकर दीक्षित किया गया। ओशो सन्यासी सुबह के प्रगतिशील ध्यान, ओम ध्यान, साक्षी ध्यान, संध्या के कीर्तन ध्यान व अन्य ध्यान में गहराई से उतरे व साथ साथ ओशो के वीडियों व प्रवचनों को सुना। सन्यासियों ने गीत गाकर व नाच कर अपने गुरु ओशो के प्रति प्रेम, अहोभाव व कृतज्ञता व्यक्त की। ज्ञात हो ओशो के दिन के ध्यान मैरून रोब व संध्या के ध्यान श्वेत वस्त्रो में किये जाते है। ओशो के सन्यास में कुछ त्यागना नही होता है। ओशो के सन्यास की अवधारणा जीवन का त्याग नही वरण पूर्णता के साथ जीवन के सभी आयाम को जिना है किन्तु भीतर सदैव स्वयं का होश रखना है। इस उत्सव में विद्याधर शर्मा, सीमा शर्मा, प्रकाश किला, राजू तिवारी, अनूप शर्मा, प्रीति शर्मा, रोहन शर्मा, सुभाष दुबे, पंकज अरोरा, विकास अग्रवाल, रिंपी अरोरा, दीपा डिडवानिया, वैभव शर्मा, अजय वीरवानी, पुनीत अग्रवाल, मुकेश कुमार, श्रद्धा नंद झा, अनु गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सुबीर जोशी व अन्य ओशो सन्यासी मित्र ओशो प्रेमी उपस्थित थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=152