हावड़ा रेलवे स्टेशन केटरिंग वेण्डर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा ने रोका राजधानी एक्सप्रेस का खान-पान सामग्री



हावड़ा, 20 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा रेलवे स्टेशन केटरिंग वेण्डर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा के सौ से ज्यादा लोगों ने अजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों का भोजन व अन्य खान-पान सामग्री रोकने व न चढ़ने देने का फैसला लिया जिसपर सभी वेण्डर्स व हेल्पर्स ने एक दूसरे का साथ देते हुए भोजन व अन्य खान-पान सामग्री को चारों ओर से घेर कर घेराबंदी कर ली।

वहीं भोजन व अन्य खान-पान सामग्री रोकते हुए देख समूह महा प्रबंधक देवाशीष चन्द्रा ने मण्डल रेलवे प्रबंधक से बात की।

खान-पान सुपरवाइज़र ने सुरेश प्रसाद गुप्ता व चन्द्रशेखर जाना से बात किया व कहा कि आप लोग आनदोलन वापस ले, रेलवे ने अपना आदेश वापस ले लिया है।

वहीं मोर्चा के लोगों को आर•पी•एफ• अधिकारी राजेश कुमार सिंह का व्यवहार बिल्कुल नहीं भाया। आनदोलन दौरान अपशब्द व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आनदोलन खत्म करने व गैर-जमानती मामला करने की धमकी का आरोप मोर्चा द्वारा उनपर लगाया गया। साथ साथ यह भी कहा गया कि वे बार बार इस तरह का व्यवहार कमीशन वेण्डर्स, हेल्पर्स के साथ अपनाते व धमकाते रहे है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1539