आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक



31 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार वर्ष 2011 12) दिसंबर, 2017

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12) संलग्नक में दिया गया है।

वस्तुओं के भार के 40.27 प्रतिशत को मिलाकर आठ प्रमुख उद्योगों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल गया है। आठ प्रमुख उद्योगों का विशेष सूचकांक दिसंबर, 2017 में 129.1 था, जो दिसंबर, 2016 के सूचकांक की तुलना में 4.0 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल से दिसंबर 2017-18 के दौरान संचयी वृद्धि 4.0 प्रतिशत थी।

● कोयला

कोयला उत्पादन (भार 10.33 प्रतिशत) में दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 0.1 प्रतिशत गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत बढ़ गया।

● कच्चा तेल

कच्चे तेल के उत्पादन (भार 8.98 प्रतिशत) में दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 2.1 प्रतिशत गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत गिर गया।

● प्राकृतिक गैस

प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भार 6.88 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 1.0 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ गया।

● रिफाइनरी उत्पाद

पेट्रोलियम रिफाइनरी का उत्पादन (भार 28.04 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 6.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत बढ़ गया।

● उर्वरक

उर्वरक का उत्पादन (भार 2.63 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 3.0 प्रतिशत बढ़ गया। इसके संचयी सूचकांक में अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 0.6 प्रतिशत गिरावट आई।

● इस्पात

इस्पात का उत्पादन (भार 17.92 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 2.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 6.7 प्रतिशत बढ़ गया।

● सीमेंट

सीमेंट का उत्पादन (भार 5.37 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 19.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 2.7 प्रतिशत बढ़ गया।

● विद्युत

विद्युत उत्पादन (भार 19.85 प्रतिशत) दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 में 3.3 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 4.9 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1. अक्टूबर, 2017, नवंबर, 2017 और दिसंबर, 2017 के लिए आंकड़े अस्थायी है।

नोट 2. अप्रैल, 2014 से नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन आंकड़ों को भी शामिल किया गया है।

नोट 3. उपरोक्त उद्योगवार भार आईआईपी से प्राप्त अलग-अलग उद्योग के भार को दर्शाता है और मिश्रित भार अनुपात के आधार पर परिवर्धित है जो 100 के बराबर है।

नोट 4. जनवरी, 2018 के लिए सूचकांक बुधवार 28 फरवरी, 2018 को जारी किया जाएगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1647