सम्मान की माला से कुमार पंकज हुये मालामाल



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 01 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) बीएचयू कला संकाय के प्रमुख का विदाई समारोह

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कला संकाय के प्रमुख प्रो• कुमार पंकज का गुरुवार को खचाखच भरे कला संकाय के प्रेक्षागृह में हुआ। इस अवसर पर प्रो• कुमार पंकज ने कहा कि कला संकाय विश्वविद्यालय की मदर संकाय के रुप में भी जाना जाता रहा है। आप सभी ने मेरे विदाई में माला के रुप सम्मान देकर मुझे मालामाल कर दिया। मैने अपने संकाय प्रमुख के तीन वर्षो के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

समारोह का संचालन बीएचयू भोजपुरी अध्ययन केन्द्र के निदेशक प्रो• श्रीप्रकाश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर भारत अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो• सदाशिव द्विवेदी, प्रो• युगलकिशोर मिश्र, अंग्रेजी विभाग की डा• आरती शुक्ला, प्रो• रामाज्ञा शशिधर, प्रो• आर• आर• झा, ,प्रो• श्रीनिवासन पाण्डेय, पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग की डा• नेहा पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अध्यापक, शोध विद्यार्थियों सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1655