@संतोष यादव सुल्तानपुर।विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रताप सेवा समिति के द्वारा एक रैली कस्बा के एन आई में निकली गई तथा बाद में ग्लोबल कप्यूटर सेंटर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में युवकों ने भाग लिया।
गोष्ठी में युवाओं को सम्बोधित करते हुए मॉडर्न ट्रेंनिग इंस्टीट्यूट के निदेशक सरबर रहमान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगे लाना चाहते है। युवाओ का विकाश होगा तभी देश का विकाश होगा। देश के विकास में युवाओं की अहम भागीदारी होती है। जय प्रकाश ने कहा कि युवाओ में केवल किताबी शिक्षा का ही ज्ञान नही होना चाहिए बल्कि कौशल विकास भी होना भी आवश्यक है। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने कहाकि भारत युवाओं का देश हैं। युवा ही देश की दशा और दिशा तय करता है। विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जिसमें सबसे अधिक युवा हैं लेकिन युवाओ की ऊर्जा के अनुसार आज काम नही हो रहा हैं। प्रधानमंत्री जीे युवाओं को फोकस में रखकर काम कर रहे है। जरूरत है कि युवा भी आगे आकर देश के विकास और उत्थान में योगदान दे गोष्ठी में मिथिलेश कुमार, राहुल गुप्ता, अमित यादव, नितिन वर्मा, रेन्ड्रॉप, इंफोटेक के सन्दीप वर्मा, रोहित वर्मा, राजन सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व प्रशिक्षार्थी रागिनी दुबे, प्रिया, रागिनी जायसवाल, कृष्णा, सबा व रुचि सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=168