@संतोष यादव सुलतानपुर।शासन के निर्देश के क्रम में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत ब्लाक मुख्यालय भदैयां में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आज समापन समारोह आयोजित हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी सी.डी.ओ./डी.डी.ओ. डॉ.डी.आर. विश्वकर्मा ने सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया एवं आयोजन की सराहना की।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये प्रभारी सी.डी.ओ. ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सिद्धांत लक्ष्य अन्त्योदय प्रण अन्त्योदय एवं पथ अन्त्योदय था। पंडित जी का सपना था कि समाज के अन्तिम व्यक्ति का आर्थिक उत्थान हो। वर्तमान सरकार एकात्मवाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत का अनुकरण करते हुये ‘सबका साथ सबका विकास‘ के संकल्प की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय आध्यात्मिक सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व से समाज व देश को प्रभावित किया। पंडित जी एक अच्छे संगठनकर्ता थे। हम आज उनके आदर्शों का अनुकरण करते हुये प्रदेश व देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमने मानव तन पाया है। कुछ ऐसा कार्य करें जिससे समाज में हमारा स्थान बन सके और हम अपने कृत्यों से समाज में जानें जाय। प्रभारी सी.डी.ओ. ने इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में पंजीकृत किये गये तीन श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त बी.बी.सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सिद्धांत समाज के अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने का था। हम पंडित जी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर विधायक लम्भुआ के प्रतिनिधि शिवाकान्त ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पंडित जी के सिद्धांतों का अनुकरण कर हम अपने जिले व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में समर्थ हो सकते हैं। समापन समारोह में खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर विनय मिश्र व खण्ड विकास अधिकारी लम्भुआ अमित त्रिपाठी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष ने भी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रारम्भ में खण्ड विकास अधिकारी भदैयां अंजली सरोज ने प्रभारी सी.डी.ओ. सहित सभी को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी /जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह ने सभी अतिथियों , प्रदशर्नी स्टाल लगाने वाले सभी विभागों के अधिकारियों /कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं ब्लाक के सभी कर्मियों एवं अपने सहयोगियों कृपाशंकर मौर्य, सुशील कुमार, राहुल, राजेश, पंचराम, राममिलन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल श्रीमंत पूर्वांचल लोकगीत कला केन्द्र द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान सरकार की नीतियों एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनदर्शन का प्रचार प्रसार किया। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के सम्बन्धित पुस्तिका एवं कलेण्डर जनसामान्य को निःशुल्क रूप से वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए.डी.ओ. पंचायत अजय श्रीवास्तव ने किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=169