प्रदेश की खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट से लोग हो रहे भ्रमित



---हरिओम पाण्डेय, सोनभद्र, 07 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश सरकार का खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारीक वेबसाइट fcs.up.nic.in मे व्याप्त खामियों के कारण लोग खासे परेशान हो रहे है। जिले के विकास खंड म्योरपुर के ग्राम सभा जमशीला के 446 पात्र गृहस्थी एवं 24 अन्त्योदय वाले कुल 470 राशन कार्ड के 1698 लाभार्थियों को विकास खंड मुख्यालय से समीप की ग्राम सभा जामपानी मे जोड दिया गया है। जिसकी दुरी जमशीला से लगभग 55किमी है। ऐसा की वजह से हुआ है, वे लोगों के लिए अबुझ पहेली बनी हुई है। जिससे पुराने राशन कार्डधारत तथा नया राशन कार्ड आवेदक इसके कारण परेशान है।

कार्डधारकों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से करने के बावजूद, इसके वेबसाइट को दुरूस्थ नहीं हुई। बीडीसी सदस्य अवनीश कुशवाहा ने बताया कि अधिकारियों ने बताया है कि ये वेबसाइट राज्य मुख्यालय से आपरेट होती है। इसमे कोई संशोधन लखनऊ से ही संभव है। उन्होने बताया कि वेबसाइट से जुडी समस्या के लिए टोलफ्री नम्बर तो काम नहीं करते तथा वेबसाइट पर अन्य किसी का नम्बर प्राप्त करना चाहे तो नाम लिखा हुआ है, किन्तु किसी का नम्बर नहीं है। विभाग से जुडे लोगों से संपर्क करने पर उन्होने एक दुसरे पर थोपते रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1708