आपके हर सपने साकर होगे : मुनि श्री प्रतीक सागर



हावड, 18 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भगवान के नयन कमल के समान हैं क्योंकि प्रभु के नयन काम क्रोध लोभ भय से रही हो हैं और दुनिया में जिन के नयन सुन्दर होते हैं उन को उपमा मृगनयनों की दी जाती हैं क्योंकि वह नयन लालच और वेईमानी और अहंकार में डुबे होते हैं।

मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज की रविवारीय धर्म सभा पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सभागृह में आयोजित किया गया जिसका प्रारंभ आचार्य श्री पुष्प दन्तसागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन कर किया गया। युवा पीढ़ी को मुनि श्री के पादप्रक्षल्लन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुनि श्री ने युवाओं का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि कामयाबी के पीछे पागल मत बनो, काबिल बनो जो काबिल होते हैं कामयाबी स्वयं चलकर उन के पास आती हैं। मुनि श्री ने आगे कहा कि जो अपने माता पिता के सपने पूरे करते हैं उन के सपने सारा संसार पूरा करता है तथा दुनिया सम्मान करती हैं। मां बाप की आँखों में मत आने दो आशु क्योंकि उनकी आँखों से टपका एक एक आसु समुद्र भर दुखों की कहानी लिख जाता है। नकारात्मक विचार घर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और सेहत छीन लेते हैं और देते हैं अशांति रोग व्याग्रता तनाव टेनशन। नकारात्मक विचार आते हैं टीवी देखने से इसलिए खाना खाते हुए टीवी ना देखे, अखबार पढ़ते हुए चाय ना पिए।

बता दें कि मुनि श्री के प्रतिदिन मंगल प्रवचन प्रातः 8 बजे से 9:30 तक पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर साभग्रह डॉवसन रोड हावड़ा में होगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1805