गोरखपुर, 24 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आज समय और देश की आवश्यकता है कि अच्छे चरित्रवान ईमानदार संवेदनशील लोग लोकसभा, विधान सभा तथा स्थानीय सरकारों में आए। खुशहाल भारत के आपके तथा शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए एक नए प्रयोग की आवश्यकता है। भारत का संविधान पारित करते समय बाबू राजेन्द्र प्रसाद और डॉक्टर अम्बेडकर दोनों ने 26 नवम्बर 1949 को कहा था कि अगर अच्छे संवेदनशील, ईमानदार और चरित्रवान लोग चुनकर नहीं आएँगे तो अच्छा संविधान भी देश को खुशहाल नहीं कर पाएगा।
जरूरी है कि चुनाव खर्चीला न हो। जो भी बहुत अधिक धन करोड़ों रूपये खर्च करके चुनाव जीतेगा, चाहे वह रूपया व्यक्ति का हो या पार्टी का हो वह उससे कई गुना कमाएगा और उसी में लगा रहेगा। जनता और उसकी सेवा और समस्यायें सुलझाना उसके लिए गौड़ हो जाएगा। इसके लिए कम पैसे में चुनाव का एक नया मॉडल पेश किया जाएगा। इन्हीं बातों पर विचार करके सर्वोदय भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश नारायण पाण्डे स्वयं गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका चुनाव चिन्ह कैमरा है।
गोरखपुर से उनका बचपन से लगाव और जुड़ाव रहा है। गोरखपुर से उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई की है। 1990 से 1993 तक गोरखपुर में आयकर विभाग में कार्यरत रहे। वे कहते हैं कि गोरखपुर इनमें और ये गोरखपुर में रचे बसे हैं।आज अधिकांश दल बहुत अधिक धन खर्च करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं और बाद में उसी की भरपाई में उलझ जा रहे हैं। आप देश को और देश की राजनीति (लोकनीति) की गंगा को शुद्ध करने का अभिनव प्रयोग करें और कराएँ। गोरखपुर और देश में एक नयी ख़ुशहाली लाने का माहौल बनाएँ।
दुष्यंत कुमार का शेर है -
इक न इक शम्मा अंधेरे में जलाए रखिए,
सुबह होने को है, माहौल बनाए रखिए।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1863