महिला संगठन द्वारा होली प्रीत सम्मेलन



कोलकाता, 27 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद (महिला संगठन) की पश्चिम बंगाल अध्यक्षा पूर्णिमा चक्रवर्ती की मौजूदगी में कोलकाता स्थित कार्यालय में होली प्रीत सम्मेलन का आयोजन सोमवार 26 फरवरी को किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्य महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं रागिनी सिंह, कंचन सिंह, अनुपमा सिंह, पूर्णिमा कोठारी, स्वेता सिन्हा, पियाली घोष, सीता शर्मा, रंजना अग्रवाल, रश्मी वर्मा, शिल्पी मुखर्जी, मंजू शर्मा, रूपा महाजन, आरती दास, नीलिमा दास, लीलावती शर्मा, पुष्पांजलि चक्रवर्ती, रजनी सहल, पूजा जयसवाल, अर्चना घोष, सीमा सेन, अनू सिंह, कविता सिंह सहित महिला संगठन की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा ने इस अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए महिला संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1882