राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को अंतिम विदाई



मुम्बई, 28 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संध्या करीब 5.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान गृह में किया गया। वहीं परिवारजनों के साथ बालीवुड के अधिकतम सितारे मौजूद रहे।

सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरु की गई, जिसमें बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर सहित पूरा परिवार मौजूद था। इससे पहले श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात दुबई से निजी विमान से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा जिसे एम्बुलेंस में उनके घर ले जाया गया।

श्रीदेवी की मृत्यु के तीसरे दिन उनके शव को भारत लाया गया। शव को साथ ले जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर और उद्योगपति अनिल अंबानी मौजूद थे। जिस फ्लाइट में पार्थिव शरीर को रखा गया उसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह थे। श्रीदेवी के घर के बाहर भारी भीड़ थी जो उनके आखरी दर्शन के लिए पहुंचा था। वहीं भारी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

शव के भारत आने के बाद से हीं श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर उनके प्रशंसकों का जमावड़ा देखा गया साथ साथ कई नामी हस्तियों का आना जाना भी लगातार जारी रहा। विले पार्ले में भी शाहरुख खान सहित अनेक सितारे अंतिम विदाई मेें शामिल हुए।

श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, कपूर फैमिली और अय्यप्पन परिवार की तरफ से इस भावुक पल में परिवार का साथ देने के लिए मीडिया के लोगों का धन्यवाद।’

विले पार्ले इलाके में अंतिम विदाई में भारी भीड़ होने के कारण कई दिग्गज कलाकार, रानजेता रास्ते में ही फसे रह गए। भारी भीड़ के कारण गाड़ियेां का काफिला जाम में फस गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुम्बई पुलिस को काफी मेहनत करना पड़ा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1893