भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर रिंगरोड/बाईपास के निर्माण का ठेका जारी किया



28 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित श्रीनगर रिंगरोड/बाईपास के निर्माण का संविदा-प्रपत्र जारी किया है। यह रिंगरोड/बाईपास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग (एनएच-1ए) पर गालंदर से सुंबल रोड चौराहे तक बनाया जाएगा। इसे 36 महीनों की अवधि के भीतर अभियांत्रिकी, खरीद और निर्माण (ईपीसी) प्रणाली के तहत निर्मित किया जाएगा।

● परियोजना का ब्योरा इस प्रकार है-

#
खंड
लंबाई
परियोजना लागत (करोड रूपये में)
ठेकेदार

#
श्रीनगर शहर के चारों ओर केवल रिंगरोड/बाईपास
42.10 कि.मी.
939.41
मैसर्स रामके इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

श्रीनगर शहर के पश्चिमी तरफ पूरे क्षेत्र में पट्टी बनाने का प्रस्ताव है ताकि उस तरफ रहने वाली आबादी को संपर्क सुविधा मिल सके। इसके निर्माण से श्रीनगर शहर के आसपास और शहर में यातायात में सुविधा होगी। इस मार्ग से बारामुला, उरी, कुपवाड़ा, बांडीपुरा और गांदरबल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी साजो-समान ले जाने वाले वाहन आसानी से चल सकेंगे। यह रिंगरोड/बाईपास 52 गांवों और 5 जिलों (पुलवामा, बडगाम, बारामुला, श्रीनगर और बांडीपुरा) से गुजरेगा।

रिंगरोड/बाईपास से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1896