---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 02 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● बंगलुरू में चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी एपीकान में बीएचयू के चिकित्सक का बजा डंका
काशी हिन्दूविश्वविद्यालय चिकित्सा विग्यान संस्थान मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ• अभिषेक पाण्डेय ने बंगलुरु में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी "एपीकान" में स्टैंडर्ड्स ऑफ केयर इन डायबिटीज' विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। महामारी का रुप ले चुके डायबिटीज रोग की रोकथाम की दिशा में किये गये डा• अभिषेक पाण्डेय के प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना की गई।
बंगलुरू में 22 से 25 फरवरी तक आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन एपीकान में बतौर फैकल्टी उन्हें सबसे कम उम्र में डा• अभिषेक को फैकल्टी सम्मान से एपीकान के आयोजक मंडल ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर बीएचयू चिकित्सा विग्यान संस्थान के निदेशक प्रो• वी•के• शुक्ला , डीन प्रो• जयप्रकाश ओझा सहित संस्थान के सभी लोगों ने डा• अभिषेक को बधाई दी है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1920